नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को विकासपुरी विधानसभा के कुंवर सिंह नगर में निशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का उद्घाटन किया। इस कैंप में 13 सितंबर तक सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लोग स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें मरीज ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई एवं कमर और हिप का अनुपात, लिवर फंक्शन टेस्ट, शुगर की जांच, लिपिड सहित कई दूसरी जांच करवा सकेंगे। वहीं निशुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान अगले एक महीने तक आसपास के पूरे इलाके में जारी रहेगा। वहीं आईएलबीएस निदेशक डॉ. एस के सरीन ने स्वास्थ्य मंत्री की इस पहल की सराहना की। ब्यूरो