हालात को देखते हुए दिल्ली प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 40 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसी के अनुपात में दिल्ली के वजीराबाद बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों ने बताया कि अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल, लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
यमुना का चेतावनी और खतरे का निशान
- चेतावनी का निशान - 204.50 मीटर
- खतरे का निशान - 205.33 मीटर
- निकासी शुरू करने का स्तर - 206.00 मीटर
संबंधित वीडियो-