फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, स्थिति पर 24 घंटे रखी जा रही नजर

Sun, 14 Aug 2022 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया और इसके और भी कम होने की संभावना है। जलस्तर 205.88 मीटर से गिरकर रविवार को सुबह आठ बजे 204.83 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि दिल्ली में रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया और इसके और भी कम होने की संभावना है। शनिवार को रात आठ बजे जलस्तर 205.88 मीटर से गिरकर रविवार को सुबह आठ बजे 204.83 मीटर हो गया है। एक पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जल स्तर 204.75 मीटर तक गिर सकता है और इसके बाद नीचे की ओर जारी रहेगा।

विज्ञापन


बता दें कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी शुक्रवार शाम करीब चार बजे 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके बाद अधिकारियों को निचले इलाकों से करीब 7,000 लोगों को निकालना पड़ा। जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती है तो बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है।

अरविंद केजरीवाल ने की अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, सभी से मेरी अपील कि नदी के किनारों की तरफ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बंदोबस्त कर रखे हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें