फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का फिर बढ़ रहा जलस्तर, सिविक एजेंसियां अलर्ट, निचले इलाके खाली कराने का निर्देश

Tue, 14 Aug 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें आपदा एवं सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण समेत सभी सिविक एजेसियों को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर पर तैयार रहें। 
विज्ञापन


दिल्ली में एक बार फिर बीते महीने की तरह यमुना नदी के जल स्तर में इजाफा हो सकता है। बैठक में सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से 174072 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 

ऐसे में यमुना का जल स्तर मंगलवार शाम चार बजे तक बढ़कर 205.08 मीटर पर पहुंच गया। अनुमान है कि बृहस्पतिवार सुबह 3-5 बजे के बीच 205.30 तक पहुंच सकता है। इसके मद्देनजर  मुख्य सचिव ने सभी एजेंसियों को चौकस रहने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


निचले क्षेत्रों को खाली कराने का निर्देश
मुख्य सचिव ने डिवीजन कमिश्नर और सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वह यमुना नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराया जाए। इसके अलावा मुनादी कराएं कि वह इलाके से बाहर निकल जाएं। 15 अगस्त के राष्ट्रीय अवकाश के अलावा क्षेत्र में काम करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने इलाके में मौजूद रहें।         
Trending Videos
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर उठाएं कदम

जिला अधिकारियों को मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 28-30 जुलाई की तरह वह हालात पर निगरानी रखें। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वह उपयुक्त कदम उठाएं।  खाना-पानी, दवा, मोबाइल टॉयलेट, टेंट आदि का इंतजाम करें।  जो भी कदम उठाया जाए उनकी जानकारी पार्षदों, विधायकों व संबंधित मंत्री को भी दें।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें