फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे ट्रक से टकराए वाहन, चार जख्मी

Thu, 18 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के जीरो प्वाइंट से करीब 20 किलोमीटर पर चपरगढ़ रैंप पर गलत दिशा से जा रहे एक ट्रक से इनोवा समेत तीन वाहन टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना तड़के करीब पांच बजे घने कोहरे के कारण हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के एक ओवरलोड ट्रक यमुना खादर से चपरगढ़ गांव के पास बने रैंप पर रांग साइड चढ़ते हुए जैसे ही यमुना एक्सप्रेसवे की बीच सड़क पर पहुंचा तो आगरा की ओर से ग्रेटर नोएडा आ रही इनोवा कार ट्रक से टकरा गई।

पीछे से आ रही स्कॉर्पियो और फोर्ड कार भी टकरा गई। तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इनोवा सवार आगरा निवासी राहुल और उसका दोस्त विष्णु घायल हो गए, जबकि फोर्ड सवार अलीगढ़ निवासी राज सिंह तथा उसके साथी को भी मामूली चोट आई।
विज्ञापन

 
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि यातयात नियमों का उल्लंघन हर हाल में रोकें। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह नियमों का पालन कर पुलिस की सहायता करें और खुद को सुरक्षित करें।

सड़क पर खड़े वाहन बनते हैं हादसों का सबब
नोएडा-ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले पांच साल में जो भी हादसे हुए हैं, उनमें करीब 70 फीसदी हादसे सड़क पर खडे़ वाहनों के कारण हुए हैं। यह बात पुलिस भी मानती है, लेकिन आज तक कोई बचाव नहीं कर पाई है।

कोहरे से बचाव के नहीं उपाय
सर्दियों में कोहरा आम बात है, लेकिन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में कोई उपाय नहीं किए हैं। यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलने वाले 70 फीसदी वाहनों में रिफलेक्टर तक नहीं लगे हैं। जिससे तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों को आगे वाले वाहन दिखाई तक नहीं देते हैं और हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें