फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पुत्र के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

Sun, 19 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खडे़ डंपर में कैंटर की टक्कर से घायल हुए एक और व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कैंटर चालक समेत दो लोगों को पहले ही मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी है। मैनपुरी के थाना बेवर गांव भीलपुर निवासी अजयपाल, विकेश, दयाल सिंह, रामभरोसे, कमलदास, उमेश और शिवपाल कैंटर से सब्जी बेचने आजादपुर मंडी दिल्ली आ रहे थे। 

शुक्रवार सुबह 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर खडे़ डंपर से कैंटर की टक्कर हो गई। कैंटर चालक सोनू और शिवराम पुत्र रामभरोसे की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामभरोसे पुत्र सहीराम की रात में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें