फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अक्तूबर को जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

ओखला में नया एसटीपी और बाहरी दिल्ली में सीवर नेटवर्क का होगा विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना की सफाई और दिल्ली में सीवेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की 8,941.22 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 परियोजनाओं का 22 अक्तूबर को लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें 2,827.11 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 6,114.11 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार यमुना की सफाई के लिए सीवेज प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसके तहत ओखला में 124 एमजीडी क्षमता का नया सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी), आठ एसटीपी का आधुनिकीकरण और बाहरी दिल्ली में 29 विकेंद्रीकृत सीवेज शोधन संयंत्र (डीएसटीपी) स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आठ एसटीपी के आधुनिकीकरण से उनकी कुल शोधन क्षमता 78.2 एमजीडी से बढ़कर 140.8 एमजीडी हो जाएगी। इससे करीब 78.5 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। वहीं, प्रस्तावित 29 डीएसटीपी और सीवेज पंपिंग स्टेशन 358 अनधिकृत कॉलोनियों तथा 113 गांवों के 36.29 लाख निवासियों को सुविधा देंगे। इसके अलावा, 1,691 करोड़ रुपये की लागत से 1,034 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क बिछाया जाएगा। इससे करीब 25.82 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
चंद्रावल में बनेगा नया जल शोधन संयंत्र
परियोजनाओं में चंद्रावल में 298.3 करोड़ रुपये की लागत से 477 एमएलडी क्षमता का नया जल शोधन संयंत्र भी शामिल है। यह 1935 और 1955 में बने पुराने संयंत्रों की जगह लेगा और करीब 22 लाख लोगों को सेवा देगा। मुंडका में 225.02 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबा ट्रंक ड्रेन भी बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यमुना की स्थायी सफाई के लिए सीवेज को नदी में जाने से रोकना जरूरी है। सरकार का लक्ष्य सीवेज की हर बूंद को एकत्र कर शोधित करना और उसका दोबारा उपयोग करना है।
विज्ञापन

70 घाटों पर चला सफाई अभियान
‘चलो यमुना अभियान’ के तहत रविवार को 35 हजार से अधिक लोगों ने 70 घाटों पर सफाई की। इस दौरान 76,755 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया। जल मंत्री ने यमुना किनारे ऐसे हट्स बनाने की घोषणा भी की, जहां लोग जन्मदिन मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपना जन्मदिन सात नवंबर को यमुना किनारे मनाएंगे और लोगों से भी अपने खास दिन नदी के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें