फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हर महिला को मिले सुरक्षा और सम्मानः एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर लोक निवास में बच्चों के साथ किया कन्या पूजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर लोक निवास में बच्चों के साथ कन्या पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजा जाता है, वहां हर महिला की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति सम्मान केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भी दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों, मोहल्लों और कार्यस्थलों पर ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां हर महिला खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उसे बिना किसी डर के अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उनके संदेश में महिलाओं की सुरक्षा के साथ उनकी स्वतंत्रता और सशक्तीकरण पर भी जोर रहा।संधू ने मां दुर्गा से दिल्ली और सभी नागरिकों के लिए शक्ति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को शुभ नवरात्रि की बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें