फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में तैयार होगा राहत का पुल

Thu, 02 Oct 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दो साल के इंतजार के बाद ओखला बैराज के मौजूदा पुल पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। यमुना नदी पर ओखला के समानांतर प्रस्तावित पुल का निर्माण सात या आठ अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


यह पुल मौजूदा पुल से करीब 120 मीटर बायीं तरफ बनेगा। इसे बनाने में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। छह लेन के इस पुल के बन जाने के बाद नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन इसी पुल का इस्तेमाल करेंगे, जबकि दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहन मौजूदा पुल से आएगा।

दोनों तरफ कनेक्टिविटी का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। दिल्ली में कालिंदीकुंज के पास आगरा कैनाल से सटी खाली जमीन पर पुल को कनेक्ट करते हुए मार्ग बनाने की योजना है। सिंचाई विभाग से जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में दो-दो लेन का एक ही पुल है। दो लेन से दिल्ली जाने और दो लेन वाहन वापस आते हैं। पीक ऑवर में वाहनों की कतार लग जाती है। खासकर ट्रकों की एंट्री खुलने के बाद ज्यादा दिक्कत हो जाती है। नए पुल के बन जाने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता यादव सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह किसी भी दिन निर्माण शुरू किया जा सकता है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

जनवरी में पड़ेगी ट्रैफिक पार्क की नींव
नोएडा में लंबे समय से सेक्टर-108 में प्रस्तावित ट्रैफिक पार्क का इंतजार अब खत्म हो सकता है। प्राधिकरण जनवरी से इसका निर्माण शुरू कराने जा रहा है।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पार्क के 36 करोड़ के एस्टिमेट को आईआईटी से अप्रूवल मिल चुका है। इस प्रोजेक्ट की फाइल अभी सीईओ के पास है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी हो जाएगा। इसी माह टेंडर जारी करने की योजना है।

अगले माह कंपनी का चयन कर दिसंबर तक बांड फाइनल करने और जनवरी से काम शुरू करने की तैयारी है। करीब आठ एकड़ में बनने वाले इस पार्क का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में बाउंड्रीवाल व गेट तैयार होगा। दूसरे चरण में ट्रैफिक पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरे चरण में परिवहन विभाग का दफ्तर बनेगा। यह काम करीब डेढ़ साल में पूरा होगा।

ट्रैफिक पार्क में परिवहन विभाग का दफ्तर होगा। लाइसेंस बनने से पहले इसमें वाहन चलाकर टेस्ट देना होगा। वाहनों की पार्किंग का इंतजाम होगा। 200 सीटों का ऑडिटोरियम (ऑडियो-वीडियो) बनेगा, जिसमें ट्रैफिक नियमों पर सेमिनार का आयोजन हो सकेगा। ओपन थिएटर में ट्रैफिक नियमों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। स्कूली बच्चों को मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाएगा

 इसके अलावा कैफेटेरिया व सर्विस ब्लॉक बनाया जाएगा। पार्क में मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं, जिनमें एम्यूजमेंट पार्क, लैंड स्केप एरिया, वाटर बॉडी, रोड नेटवर्क, बस स्टॉप, स्टेशन, हॉस्पिटल, स्कूल, सिटिंग हब, क्योस्क, सबवे, एलिवेटेड रोड, अंडरपास, फुटओवर ब्रिज, ट्रैफिक जंक्शन आदि प्रतीक के रूप में बनेंगे। इसके अलावा ट्वॉय ट्रेन भी चलाने की योजना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें