यमुना नदी के नजदीक दिल्लीवासियों को लाने के मकसद से दिल्ली सरकार शुक्रवार से यमुना आरती की शुरुआत करने जा रही है।
शाम करीब चार बजे आईएसबीटी पुल के पास गीता घाट-कुदेसिया घाट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के मंत्री व अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। आरती की तैयारियों का बृहस्पतिवार शाम जल व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जायजा लिया।