फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई 2015 से फरार थी यादव सिंह की पत्नी, अब जाकर किया सरेंडर

Sun, 16 Sep 2018 04:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Yadav Singh wife Kusumlata
विज्ञापन

नोएडा टेंडर घोटाले के दो मामलों में तीन साल से फरार चल रही मुख्य अभियुक्त यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता ने शनिवार को सीबीआई की अदालत में सरेंडर कर दिया। विशेष अदालत ने कुसुमलता की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन


हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सीबीआई उसे 30 दिन तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। नोएडा टेंडर घोटाले और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में  कुसुमलता जुलाई 2015 से फरार चल रही थी।

विज्ञापन

कोर्ट ने उसके खिलाफ 50 बार गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत ने 29 अप्रैल 2016 को इस मामले का संज्ञान लिया था। यादव सिंह की 50 लाख रुपये की काली कमाई को सफेद करने में सहायता करने के आरोप में सीबीआई ने कुसुमलता को भी अभियुक्त बनाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सात सितंबर को अर्जी पर सुनवाई करते हुए कुसुमलता को आदेश दिया था कि वह दो सप्ताह के भीतर सीबीआई कोर्ट में पेश हो। उसके बाद कुसुमलता को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। खराब सेहत के नाम पर दी गई कुसुमलता की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें