फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे कराने पर जल्द ही नहीं देने होंगे पैसे!

Tue, 07 Jan 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी के अंत तक मरीजों को मुफ्त एक्सरे का तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने बीते वर्ष नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


आई केयर अस्पताल के एक कार्यक्रम में बीते वर्ष प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने घोषणा की थी कि प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में एक्सरे की सुविधा जनवरी में निशुल्क कर दी जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं को भी निशुल्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में एक्सरे को अगले दो से तीन हफ्ते में निशुल्क किए जाने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस मामले में सीएमओ डॉ. आरके गर्ग का कहना है कि अभी इस संबंध में लखनऊ से कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव है कि निशुल्क करने की तिथि के एक दिन पहले आदेश मिले। आदेश मिलते ही जिला अस्पताल और एक्सरे की सुविधा से युक्त बादलपुर, दादरी और भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें