फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल की वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

Sun, 01 Jul 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Writ man video viral
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जनपद की दादरी तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर जांच तहसीलदार को सौंपी है।

विज्ञापन

     
मिली जानकारी के अनुसार, दादरी तहसील में लेखपाल जवाहर सिंह तैनात है। उसके क्षेत्राधिकार में गांव उपरालसी और अन्य गांव हैं। दो दिन पहले उपरालसी के एक किसान ने अपनी जमीन पैमाइश की कराने के लिए लेखपाल से संपर्क किया था। लेकिन लेखपाल जमीन की पैमाइश करने में आनाकानी कर रहा था।

पैमाइश करने के लिए लेखपाल ने किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। किसान ने जमीन पैमाइश कराने के लिए लेखपाल को 6 हजार दे दिए और इसकी वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेखपाल की वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी प्रशासन को हुई।
विज्ञापन


मामले पर उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार ने संज्ञान लिया। रिश्वत लेने के मामले की जांच तहसीलदार दादरी को सौंपी गई है। जिसकी जांच की जा रही है। लेखपाल रिश्वत मामले की वीडियो वायरल होने से अन्य लेखपालों में हलचल मची हुई है। उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि मामले की जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है। वहीं, लेखपाल को एसडीएम दादरी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें