फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से 12 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज-आरोपी फरार

Sun, 01 Jul 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
flat
विज्ञापन

बिचौलिये द्वारा फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से 12 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जब दो साल बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला और न ही रुपये मिले तो मजबूरी में पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के नंदनगरी निवासी पूनम को मोबाइल पर फ्लैट दिलाने के लिए फोन आया था। पूनम ने हिंडन विहार निवासी अनिकेत से बात की और उसके कहे अनुसार सेक्टर-49 के आफिस पर मिले। अनिकेत समेत दो लोगों ने ग्रेटर नोएडा में एक साइट दिखाई और उस पर भवन निर्माण करने की बात कही थी।

महिला ने 3 बीएचके फ्लैट बुक कराया था और बयाने के रूप में 12 लाख रुपये जमा कराए थे। अनिकेत ने 2 साल में फ्लैट का कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल तक साइट पर काम भी शुरू नहीं हुआ। पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो अनिकेत इधर-उधर की बातें करने लगा। पीड़ित को करीब ढाई साल बाद भी जब कुछ हाथ नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो प्रथम दृष्टया मामला धोखाधड़ी का प्रतीत हुआ। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा, लेकिन आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें