डोप टेस्ट में फंसे पहलवान नरसिंह यादव के समर्थन में नोएडा के पहलवान खुलकर सामने आ गए हैं। बुधवार को यहां के पहलवानों ने हाथ में बैनर-पोस्टर व तिरंगा लेकर उसके समर्थन में पैदल मार्च निकाला और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
नोएडा के विभिन्न अखाड़ों के करीब 100 पहलवान सुबह 11 बजे सर्फाबाद गांव में एकत्रित हुए। पहलवानों ने पोस्टर में नरसिंह के सम्मान में-नोएडा वासी मैदान में, देश का मेडल छिन जाएगा-नरसिंह अगर रियो नहीं जाएगा जैसे नारे लिखे हुए थे।
पहलवान सेक्टर-71 चौराहे से होते हुए नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे। केंद्र सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
'नरसिंह यादव ने हमारे अखाड़े पर अभ्यास किया है। उसे अच्छी तरह जानता हूं। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे जानबूझ कर फंसाया गया है।'- सुखबीर पहलवान, कोच, महर्षि दयानंद अखाड़ा।