फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत में मरीजों के खाने में मिल रहे कीड़े, तीन दिन में दो मामले आए सामने

Wed, 19 Sep 2018 02:54 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Worms found in food - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पतालों में स्थानीय निवासियों को इलाज में आरक्षण देकर वाहवाही बटोरने वाली दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इन दिनों अजीब हालात हैं। चंद रोज पहले सरकार के एकमात्र सुश्रुत ट्रामा अस्पताल में एक मरीज को कीड़े पड़ गए थे। अब जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों के खाने में कीड़े निकल रहे हैं। 
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल के नर्सिंग एसोसिएशन के अलावा मरीज दो-दो बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन सुनने को तैयार नही है। इस बारे में जब दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से सवाल किया गया तो उन्होंने भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

दरअसल, मंगलवार शाम करीब छह बजे जीबी पंत अस्पताल के न्यूरो विभाग के वार्ड छह में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक मरीज के खाने की थाली में कीड़ा रेंगते हुए दिखाई दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद कुछ मरीजों ने बिस्तर पर ही भोजन बाहर निकाल दिया। जबकि अन्य मरीजों और उन के तिमारदारों ने भोजन फेंक दिया। घटना की सूचना पर अन्य कर्मचारी पहुंचे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की। 

साहब, हर रोज यही है हाल  

वार्ड नंबर चार में भर्ती सलित कुमार ने प्रबंधन को लिखित शिकायत भी दी है। उसने बताया कि साहब, यहां हर रोज खाने में कीड़े मिल रहे हैं। थाली पर रेंगते हुए कीड़े देख भोजन छूने की हिम्मत नही होती है। मरीजों के साथ इतना बुरा बर्ताव उन्होंने कहीं नहीं देखा। 

दूसरे मरीजों ने भी कहा, हमारे भोजन में भी निकले कीड़े      
सलित के भोजन में कीड़े मिलने के बाद वार्ड में मौजूद हर कोई शिकायत करने लगा। कर्मचारियों की अपील पर मरीजों ने अलग-अलग प्रबंधन के नाम शिकायत लिखीं।

इनका कहना था कि हमारे भोजन में भी कई बार कीड़े मिले हैं। बिस्तर नंबर एक पर भर्ती अमलेश कुमार बताते हैं कि दो दिन पहले उनके भोजन में भी कीड़ा निकला था। 
विज्ञापन

अस्पताल से मांगेंगे जवाब  

मरीजों के भोजन में कीड़े मिलने की घटना बेहद गंभीर है। चूंकि मुझे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, जीबी पंत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं निदेशक ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। 
डॉ. कीर्तिभूषण, स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें