फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता हुई शर्मसार, बुजुर्ग बहन के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला का हाल देख हर कोई हैरान

Wed, 19 Sep 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से अस्पताल में पहुंची स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक भाई मानवता की सारी हदें तोड़कर अपनी बुजुर्ग बहन को दो साल तक घर की छत पर कैद में रखा। आलम यह था कि पीड़िता को चार दिन में रोटी दी जाती थी। इस कारण वह हड्डियों का ढांचा मात्र रह गई है। 
विज्ञापन


छत पर महिला मल के बीच रखा गया था। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की मदद से उस महिला को आजाद कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। 

दिल्ली महिला आयोग को 181 महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक महिला को घर में कैद कर रखा गया है। आयोग की टीम जब पहुंची तो घर में मौजूद भाई की पत्नी ने गेट खोलने से मना कर दिया। इतना ही टीम को गालियां भी दी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस साथ के महिला आयोग की टीम फिर घर पर पहुंची तो गेट खोलने से मना कर दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम को लेकर पड़ोसी की छत से पीड़िता के पास पहुंची। छत पर महिला की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। 

50 वर्षीय महिला की हालत खराब थी। उसे खुले में छत पर रखा गया था। चारों तरफ मल फैला हुआ था। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बुजुर्ग महिला के दूसरे भाई ने आयोग को बताया कि उनकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले वह अपनी मां के साथ उनके घर पर ही रहती थी। मां के निधन के बाद वह छोटे भाई के साथ रहने लगी। 

बड़े भाई का कहना है कि उनका छोटा भाई बहन का ठीक से ध्यान नहीं रखता था। बहन के साथ भाई का पूरा परिवार अमानवीय व्यवहार करता था। छोटा भाई किसी को भी बहन से मिलने नहीं देता था।  
विज्ञापन

आरोपी भाई को किया जाए गिरफ्तार :  मालीवाल 

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व आयोग की सदस्य किरण नेगी ने अस्पताल जाकर 50 वर्षीय महिला से मुलाकात की। स्वाति ने कहा कि महिला को बेहद अमानवीय तरीके से रखा गया था।

उन्होंने कहा कि महिला के भाई और उसकी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को अपने आसपास ऐसी घटना दिखे तो वह तुरंत इसकी सूचना आयोग को दें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें