चीन में निर्माणाधीन सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति करीब 80 फुट तक बन चुकी है। दूसरे चरण के निर्माण कार्य में सहयोग देने के लिए राम वी. सुतार फिर से चीन जा सकते हैँ। मूर्ति निर्माण का काम एलएंडटी कंपनी के पास है।
कुछ माह पहले नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार चीन में तैयारी हो रही पटेल की 522 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण में सहयोग देने के लिए चीन पहुंचे थे।
यहां उन्होंने तकनीकी दिक्कतों पर राय दी। भारत लौटे सुतार ने बताया कि मूर्ति निर्माण का कार्य पटेल के पैरों के भाग से शुरू किया गया है।