फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काई

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी के खिलाफ दिल्ली के आदर्श नगर थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। सनी लियोनी के साथ ही फिल्म मस्तीजादे के एक्टर वीर दास और अन्य प्रमुख लोगों पर भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि फिल्म के एक सीन से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके चलते सनी लियोनी, वीर दास, तुषार कपूर और मिलाप जावेरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि मंदिर के अंदर फिल्म के एक सीन में बड़े ही भद्दे तरीके से कंडोम को प्रमोट किया गया है। इस सीन में सनी लियोनी दिखाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज कर ली शिकायत, जांच जारी

दिल्ली के आदर्श नगर थाने में दी अपनी शिकायत में कहा गया है कि मस्तीजादे के इस भद्दे सीन की वजह से हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

वहीं पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। फिलहाल माममले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि सनी इस वक्त नामी सिंगर हार्ड कौर के द्वारा वीडियो में गाली दिये जाने को लेकर भी चर्चा में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें