एक मां ऐसी भी है, जिसने 23 संतानों को जन्म दिया और ताज्जुब की बात है कि उसे अपने ही आधा दर्जन बच्चों के नाम तक याद नहीं हैं।
आजकल देश में बढ़ती हुई आबादी चर्चा का विषय बनी हुई है लेकिन सच यह भी है कि सही जानकारी न होने से ऐसी अनगिनत महिलाएं हैं, जो दर्जनों बच्चों को अभी भी जन्म दे रही हैं, कुछ ऐसी भी हैं जो बेटा होने की चाहत में जरूरत से अधिक बच्चों को जन्म देती हैं।
हम बात कर रहे हैं दिल्ली से महज 70 किलोमीटर दूर बसे हरियाणा के मेवात जिले की। यहां आकेड़ा गांव की रहने वाली बिस्सर नाम की महिला ने 23 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें आधी लड़कियां और आधे लड़के शामिल हैं।
महिला बताती है कि उसे परिवार नियोजन के बारे में कोई ज्ञान नहीं था। वहीं मजहबी उलमाओं के डर से वह चाहकर भी छोटा परिवार नहीं रख पाई।
उसने अपनी उम्र 49 वर्ष बताई है साथ ही यह भी बताया कि उसके पति के देहांत को तीन साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। परन्तु मुझे अभी तक विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिला है। उसकी सबसे छोटी संतान शाबरा है जो पहली कक्षा में पढ़ने जाती है।
इसके परिवार में सबसे अधिक पढ़ाई नवीं तक हुई है। कई बच्चों को अक्षर ज्ञान तो कुछ अनपढ़ भी हैं। आज भी परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी ही मात्र एक सहारा है।
यह हैं 23 संतान:
महिला के सबसे बड़ी बेटी का नाम साहुनी है, इसके बाद बस्सी, फखरूद्दीन, सकरूदीन, नजरूदीन, साहिद, साबिर, अपसीना व साबरा हैं। साहुन, मामुर, मुजाहिद, कयुम, साजिद, बसगरी, फरजाना, साहिस्ता, आसमां आदि की एक, दो जीवित होकर मौत हो गई। पांच बच्चों के नाम बिस्सर को याद नहीं हैं।