रोज 10 मिनट हंसना ही पर्याप्त
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर पी पाराशर का कहा है कि हंसने से फेफड़ों का संकुचन और विस्तारण तेजी से व सामान्य से अधिक होता है। ऐसा होने से हमें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। शरीर में अधिकतर रोग मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी के कारण ही होते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट हंसने से करीब 40 कैलोरी खर्च होती हैं। यह एक योगिक क्रिया है।
हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. लोकेश शेखावत ने कहा कि उपचार के दौरान पाया गया है कि हर दूसरा व्यक्ति तनाव का शिकार हैं। ऐसे लोगों के लिए हंसना बड़ा उपचार हो सकता है। व्यक्ति जब हंसता है तो दिमाग के विचार खत्म हो जाते हैं और शरीर रिलेक्स हो जाता है। जिससे डिप्रेशन, तनाव, मूड स्विंग्स, एंक्सायटी, क्रोध में कमी आती हैं।
हंसने का फायदा
- शरीर रहता है स्वस्थ
- बढ़ती है निर्णय लेने की क्षमता
- खुद पर होता है विश्वास
तनाव के कारण
- नौकरी
- रिश्तें
- विश्वास में कमी
- अच्छे दोस्तों का अभाव