डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल के डॉ. सुमन भंडारी ने बताया कि हमारे पास उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि बेशक हृदय रोगों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ी है। अब वह जांच व इलाज कराने के लिए आते हैं। हमें उन्हें सही उपचार के बारे में बताने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।
साथ ही उन्हें कार्डियोवास्क्युलर रोगों का जोखिम कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ने, आदर्श वजन बरकरार रखने, नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन करने व मद्यपान सीमित करने के बारे में सलाह देते हैं।
वहीं, मेडिकल ऐप डॉक्स के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमर ए अमले ने बताया कि हृदय रोग मुख्य रूप से दिनचर्या से जुड़े होते हैं। भरपूर नींद न लेना, सही से खाना ना खाना इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित बनाना बेहद आवश्यक है। आठ घंटे नींद अवश्य लें। पानी खूब पीएं। खाने का समय निश्चित रखें। ज्यादा तली या बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। रोजाना व्यायाम एवं योगा करें।