फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कल से विश्व भोजपुरी सम्मेलन, चिराग होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर-8 स्थित दादा देव मेला ग्राउंड में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी उद्घाटन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के द्वारका सेक्टर-8 स्थित दादा देव मेला ग्राउंड में 21 और 22 मार्च को 13वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। आयोजक पूर्वांचल एकता मंच, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को मजबूती देना और भोजपुरी भाषी समाज को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन




21 मार्च को सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी, जबकि विभिन्न सत्रों में अश्विनी कुमार चौबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा सहित कई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। सम्मेलन में साहित्यिक संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजपुरी सिनेमा सम्मान समारोह जैसे आयोजन होंगे, जिनमें देश-विदेश से कलाकार और विद्वान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें