दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण हड्डियों को कमजोर बना रहा है। इसका खुलासा एम्स के एक अध्ययन से हुआ है। जलवायु परिवर्तन के असर का पता लगाने के लिए एम्स के रुमेटोलॉजी विभाग ने केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से दिल्ली के सबसे प्रदूषित जोन में एक अध्ययन किया।
गठिया होने के कारण
कम हो जाती है योग से गठिया होने की आशंका
एम्स के एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने कहा कि गठिया पर योग के प्रभाव की जांच के लिए कई चरणों में अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि गठिया रोग की रोकथाम में योग काफी मददगार है। इसके अलावा लंबे समय तक दवा खाने से होने वाली परेशानी कम होती है।
वसाद, तनाव सहित दूसरे कारकों में भी कमी आती है। मरीज यदि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करता है तो जोड़ों पर गठिया का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है। रेंज ऑफ मूवमेंट बढ़ जाता है। दर्द कम हो जाता है।
इसके अलावा गठिया के कारण दिल, लंग्स, ब्रेन सहित दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं। डॉ. दादा ने कहा कि गठिया की रोकथाम के लिए योग करने से पहले मरीज को विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए। उसी की देखरेख में योग करना चाहिए।