फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर साफ कर रहे कर्मी, नगर निगम के दावे फेल

Sun, 12 Jul 2020 09:47 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीवर की सफाई करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइबर सिटी गुरुग्राम में नगर निगम की ओर से सीवर की सफाई रोबोट से करवाने का दावा फेल होता नजर आ रहा है। सीवर मैन को बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के ही सीवर में उतारा जा रहा है, जबकि हाईकोर्ट के आदेशानुसार सफाई के लिए किसी भी कर्मचारी को सीवर में उतारने की मनाही है। 

विज्ञापन


इसके बावजूद निगम में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्हें सीवर में उतारकर सफाई करवाई जा रही है। पुराने गुरुग्राम स्थित कृष्णा नगर में पिछले कई दिनों से सीवर जाम की समस्या होने के कारण लोगों ने इसकी शिकायत की थी। 

अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी को ही बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतार दिया। जबकि नगर निगम की ओर से रोबोट से सीवर सफाई करने का दावा किया गया था, लेकिन यहां दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।   
विज्ञापन


गुरुग्राम नगर निगम के मुख्या अभियंता रमन शर्मा ने बताया कि सीवर की सफाई मशीनों से ही करवाई जाती है, बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के जाने की अनुमति नहीं है। अगर ऐसा कोई कर रहा है तो उस एजेंसी या संबधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें