दिल्ली में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने भी अगले कुछ घंटों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।