फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएनजी पाइपलाइन कार्य के दौरान गड्ढे में दबा मजदूर, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

Wed, 07 May 2025 01:37 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

गढ़मुक्तेश्वर में पेट्रोल पंप के पास सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार सुबह गोरखपुर निवासी मजदूर अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से वह 25 फीट गहरे गड्ढे में दब गया।
विज्ञापन
तीन घंटे बाद निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्याना चोपला पर स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सीएनजी फिलिंग मशीन और पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 20 से 25 फीट गहरे तक भी गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार की सुबह कर्मचारी और मजदूर अपने काम पर लगे हुए थे। गोरखपुर निवासी मजदूर सुजीत गड्ढे में पाइप लगा रहा था।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक ऊपर से ढांग़ गिरने से मजदूर करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गया, जिसकी चीख सुनकर आसपास कम कर रहे  मजदूर ,पेट्रोल पंप के कर्मचारी और राहगीर वहां इकट्ठे हो गए। तुरंत ही सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ,तहसील प्रशासन की टीम, दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें