फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में 700 करोड़ की शिक्षा परियोजनाओं पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने द्वारका में 33.27 करोड़ से बने नए स्कूल का किया उद्घाटन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों से लेकर तकनीकी संस्थानों तक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने द्वारका के सेक्टर-16 में 33.27 करोड़ रुपये की लागत से एक नए स्कूल का उद्घाटन किया। यह राजकीय बालिका एवं सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर करीब 8,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, जहां 2,000 विद्यार्थी पढ़ सकेंगे।
स्कूल में कुल 75 कक्षाएं हैं, जिनमें 12 स्मार्ट क्लासरूम शामिल हैं। यहां 40 कंप्यूटरों वाली आईटी लैब, भाषा प्रयोगशाला और विज्ञान की आधुनिक लैब भी बनाई गई हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल स्कूलों की इमारतें बनाना नहीं है, बल्कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। दिल्ली सरकार द्वारका से मंडोली और तुगलकाबाद से बवाना तक तकनीकी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

डिजिटल सुविधाओं का विस्तार
सूद ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट डिस्प्ले और क्रोमबुक जैसी सुविधाएं बढ़ाने की योजना है। इसके लिए बैन क्यू, एलजी और सैमसंग जैसे ब्रांडों के स्मार्ट डिस्प्ले तथा क्रोमबुक के बजटीय प्रावधान किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जरिये पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। नरेला, हरि नगर और शाहदरा सहित कई जगहों पर आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा। इन संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से शिक्षा को बढ़ावा
आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में करीब 700 करोड़ रुपये की शैक्षणिक परियोजनाओं के तहत पॉलीटेक्निक भवनों और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विकास होगा। सरकार दिल्ली स्किल मिशन शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। प्रस्तावित 400 करोड़ रुपये की स्टार्टअप नीति के तहत 10,000 स्टार्टअप को मदद मिलेगी और चार लाख नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें