फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुराड़ी में आज होगी वॉलीबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में 13 अक्तूबर को वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। द ग्रेट कैप्टन अकादमी इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में दिल्ली स्टेट जूनियर बालक एवं बालिका जिला चैंपियनशिप के मैच खेले जाएंगे। इसके साथ ही नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले भी होंगे। जूनियर वर्ग में बालक और बालिका खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। सीनियर वर्ग में उत्तर जिले के पुरुष और महिला खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। यह प्रतियोगिता चार वर्गों जूनियर बालक, जूनियर बालिका, सीनियर पुरुष और सीनियर महिला में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें