फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 36 माह में पूरा होगा साकेत जी ब्लॉक से लाजपत नगर तक मेट्रो कॉरिडोर का काम, आएगी 456 करोड़ की लागत

Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते साल लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने फेज चार के दो कॉरिडोर के निर्माण के लिए 8,399 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर शामिले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो फेज-चार के चौथे कॉरिडोर के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। साकेत जी ब्लॉक से लाजपत नगर मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीएमआरसी की ओर से निविदा जारी की गई है। बताया जा रहा है कि फरवरी से मार्च तक निविदा प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 36 माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना में आठ स्टेशन बनाए जाने हैं। इनमें से सात स्टेशनों के निर्माण को लेकर निविदा जारी की गई है। इसमें परियोजना में 456 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

बीते साल लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने फेज चार के दो कॉरिडोर के निर्माण के लिए 8,399 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर शामिले थे। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर 8.38 किलोमीटर लंबा है और यह पूरी तरह से एलिवेटेड बनाया जाएगा।

मौजूदा समय में डीएमआरसी की ओर से इस कॉरिडोर के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत शुुरुआत में सात स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें पुष्प विहार, साकेत जिला न्यायालय, पुष्पा भवन, चिराग दिल्ली, जीके-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर शामिल हैं। इसमें वायडक्ट का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं, इसके शुरुआत के साकेत जी ब्लॉक स्टेशन के निर्माण के लिए कुछ समय बाद प्रक्रिया शुरू होगी।

निर्माण स्थल पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर के प्रस्तावित जगह पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बीते दिनों डीएमआरसी ने प्रक्रिया शुरू की है। इससे कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने पर सड़क पर यातायात की ज्यादा समस्या नहीं होगी। पुष्पा भवन से साकेत जी ब्लॉक के बीच कॉरिडोर बिरला विद्या निकेतन मार्ग पर होना है। इस सड़क की चौड़ाई कम है। इस वजह से सड़क को चौड़ा किया जाएगा, ताकि प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में कोई अड़चन न आने पाए। यह छह माह में पूरा होगा।

कई मेट्रो लाइनों से जुड़ेगी
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर मेट्रो की कई लाइनों से कनेक्ट होगा। इसमें साकेत जी ब्लॉक पर गोल्डन लाइन से जुड़ेगी उसके बाद चिराग दिल्ली के पास मेजेंटा लाइन और फिर आगे लाजपत नगर में वायलेट और पिंक लाइन से यह कॉरिडोर जुड़ेगा। इससे लोगों को दिल्ली में कही भी आने जाने की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के भीतर की कनेक्टिविटी होगी मतबूत
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर के बन जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली के भीतर कनेक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी। लाजपत नगर बाजार दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। इसके 8 स्टेशनों में से 4 स्टेशन जिसमें लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली, साकेत जी ब्लॉक इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस रूट के पर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन की कनेक्टिविटी होगी। लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक एरिया के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी और यह शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें