फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज बनेगा बड़ा रिकॉर्ड: एक दिन में 3400 गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू, प्रवेश वर्मा ने AAP पर कसा तंज

Tue, 24 Jun 2025 11:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। एक दिन में 3400 गड्ढे भरने का काम शुरू हो चुका है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी और मंत्री से विधायक तक सभी सड़कों पर हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में सड़क पर मरम्मत का काम शुरू - फोटो : PTI/Delhi PWD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमने कम समय में अच्छा काम करके दिखाया है। एक बड़ा रिकॉर्ड आज बनने जा रहा है। हमने 3400 गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। सभी अधिकारी और कर्मचारी भी सड़कों पर ये कार्य पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




आगे कहा कि सभी विधायक अपने इलाके में मौजूद हैं। रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। हमने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। शाम तक हम अपना टारगेट पूरा करेंगे। सरकार में ईमानदारी और पारदर्शिता है।
 

आगे कहा कि ये जो गड्ढे भरे जा रहे है वो ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां दोबारा न हो। दिल्ली में हम नई सड़के भी बना रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर नई सड़कें डालने काम भी कर रहे हैं। आने वाले समय में नई सड़कें डाली जाएंगी। ये टेंपररी अरेंजमेंट है। लेकिन काम काफी अच्छा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारा विभाग भी सुनिश्चित कर रहा है कि जो भी इमरजेंसी के जो लोकतंत्र सेनानी हैं। उन्हें किसी भी तौर पर परेशानी न हो। अधिकारी घर-घर जाकर उनसे पूछ रहे हैं। बात कर रहे हैं कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, दिल्ली सरकार उनके कैसे काम आ सकती है। इस पर भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
 

आप के प्रदर्शन को लेकर प्रवेश वर्मा की टिप्पणी
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्या कर रही है। वह सभी के सामने है। चार महीने पहले दिल्ली की जनता ने उसका जवाब दिया है जो भी वह जो कर रही है। वह सारा ढोंग है।

ये भी पढ़ें: काला राणा गैंग का शूटर ढेर: हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने किया एनकाउंटर, शांतनु हत्याकांड के बाद रडार पर था रोमिल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें