फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत का कौन जिम्मेदार?: निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से हादसा, मालिक-ठेकेदार फरार; पुलिस का खुलासा

Tue, 24 Jun 2025 10:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना शिवम के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदी कुंज इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की सूचना मजदूर के साथियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित का दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजदूर के साथियों के बयान लेकर संबंधित धारा में एफआईआई दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से इमारत के मालिक और ठेकेदार फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि शिवम जी-237 गली नंबर 7 खड्डा कॉलोनी जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2 में रहता था। मूलत: वह नगला खेमकरण, कन्नौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली में वह अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन इमारतों में वायरिंग का काम करता था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार सुबह कालिंदीकुंज थाना पुलिस को जी ब्लॉक, गली नंबर 10 नाले के पास खड्डा कॉलोनी पार्ट-2, जैतपुर स्थित एक एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूर को करंट लगने की सूचना मिली। एसएचओ अपनी टीम के साथ तुंरत मौके पर पहुंचे और मजदूर को झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना शिवम के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शिवम के साथियों के बयान दर्ज किए। जिससे पता चला कि इमारत में काम के दौरान लापरवाही बरती गई थी। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 290/106(1)/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने वारदात के बाद से फरार ठेकेदार और इमारत में मालिक की पहचान की। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर छापेमारी की है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें