फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: सिंघु बॉर्डर पर लगे कंक्रीट के बैरिकेड हटाने का काम शुरू, जाम से लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 20 Mar 2025 10:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर के खुलने के बाद गुरुवार को सिंघु बॉर्डर से भी बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया गया। क्रेन के जरिये गुरुवार सुबह से कैरिज-वे पर लगे जर्सी बैरियर और कंक्रीट के बैरिकेट को हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली कूच के बाद सिंघु बॉर्डर पर लगे कंक्रीट के बैरिकेड को 13 माह बाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को सिंघु बॉर्डर स्थित दोनों कैरिज-वे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि 27 फरवरी 2024 को दोनों कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो लेन और सर्विस लेन को वाहनों के लिए खोल दिया था। ऐसे में अब दिल्ली से कुंडली जाने वालों को काफी राहत पहुंचेगी और बिना जाम के निकल सकेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर के खुलने के बाद गुरुवार को सिंघु बॉर्डर से भी बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया गया। क्रेन के जरिये गुरुवार सुबह से कैरिज-वे पर लगे जर्सी बैरियर और कंक्रीट के बैरिकेट को हटाने का काम शुरू किया। बाहरी उत्तरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमेंट के जर्सी बैरियर को हटाने का काम अगले तीन से चार दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद 11 फरवरी 2024 को सिंघु सीमा से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हरियाणा की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट के बैरिकेड लगाए गए थे। साथ ही कंटीले तार लगाकर सीमा सील कर दी गई थी, जिससे पैदल यात्रियों को भी यहां से गुजरने में काफी दिक्कत आ रही थी। 27 फरवरी 2024 को सिंघु बॉर्डर की दोनों सर्विस रोड को खोल दिया गया था, लेकिन यहां स्थित कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो-दो लेन ही खोली गई थीं, लेकिन दो लेन पर बैरिकेड लगे थे। गुरुवार सुबह से ही मजदूरों ने वहां पहुंचकर बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें