फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग : आज रेंजर्स एफसी व सुदेवा एफसी के बीच मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली महिला प्रीमियर लीग 2025-26 के सुपर-6 के मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। सुदेवा ग्राउंड पर गढ़वाल यूनाइटेड एफसी का सामना रॉयल रेंजर्स एफसी से हुआ, जबकि मॉडर्न स्कूल बाराखंभा मैदान पर जुबा संघा एफसी और हॉप्स एफसी की टीमें आमने-सामने रही। 29 मई की सुबह आठ बजे रेंजर्स एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी के बीच मुकाबला होगा। वहीं, 30 मई की सुबह हॉप्स एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी की टीमें भिड़ेंगी। उसी दिन शाम को रॉयल रेंजर्स एफसी का मुकाबला रेंजर्स एफसी से होगा। जुबा संघा एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी के बीच भी संघर्ष देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


31 मई को सुपर-6 के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह सुदेवा दिल्ली एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी आमने-सामने होंगे। वहीं, शाम को जुबा संघा एफसी की भिड़ंत रेंजर्स एफसी और रॉयल रेंजर्स एफसी की भिड़ंत हॉप्स एफसी से होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें