फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीट पर महिलाएं करेंगी हार-जीत का फैसला!

Mon, 10 Mar 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 7.45 लाख है। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की कोशिश महिला वोटरों को रिझाने की होगी।

यह भी पढ़ें:जाट या गुर्जर के फेर में फंसी है बीजेपी!

महिला मतदाताओं के मामले में जहां तिगांव विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है तो होडल विधानसभा अंतिम स्थान पर नजर आता है। प्रशासन के अनुसार, हर विधानसभा से महिलाएं वोटर कार्ड बनवाने के लिए काफी उत्सुकता दिखा रही हैं।

उन्हें न सिर्फ वोटर कार्ड बनवाने बल्कि वोट डालने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि पिछले चुनाव में हर बूथ पर महिला मतदाताओं की उपस्थिति काफी कम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरकार कब सुधरेंगे गुड़गांव के पप्पू?

जिला चुनाव तहसीलदार संतलाल ने बताया कि रोजाना 12 से 15 महिलाएं वोटर कार्ड बनवाने के लिए सेक्टर-12 स्थित कार्यालय आ रही हैं। यही हाल पांच अन्य इलेक्टोरल ऑफिसरों के यहां भी है।

इस बारे में आरडब्ल्यूए की महिला सदस्यों के साथ बैठक करके सहयोग मांगा गया है ताकि वह अपने स्तर पर महिलाओं को वोट डालने के लिए जागरूक कर सकें।

वहीं गांवों में पंचायत की महिला सदस्यों से सहयोग मांगा गया है। ताकि पिछले खराब रिकार्ड को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें