सर्जिकल स्ट्राइक पर वीडियो संदेश जारी करने के बाद से विवादों में आए केजरीवाल के बाद अब उनके मंत्री पर भी लोगों ने गुस्सा उतारना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर एक महिला ने जूता फेंक दिया। हालांकि गाड़ी में होने की वजह से जूता उनको लगा नहीं।
जूता फेंकने वाली महिला का नाम भावना अरोड़ा है जो एक बार पहले भी केजरीवाल पर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। जिस वक्त सत्येंद्र जैन पर जूता फेंका गया आप नेता संजय सिंह भी उसी कार में सवार थे।