पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना वाले वीडियो में जिस तरह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से पाकिस्तान को सबूत देने के लिए कहा उसके कारण आज विवाद हो गया है जो लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो के चलते भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके बयान की निंदा की। इस प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे तो ये पता चलता है कि उन्हें देश की सेना पर भरोसा नहीं है, उसके शौर्य पर संदेह है।
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि अगर आपको (केजरीवाल) सेना पर भरोसा है तो फिर आप पाकिस्तान के झूठे प्रचार से प्रभावित क्यों हो रहे हैं? यह तो सेना का अपनमान हुआ देश का अपमान हुआ। केजरीवाल पर बीजेपी के इस हमले के बाद आप प्रवक्ता आशुतोष ने रविशंकर प्रसाद को जवाब में ट्वीट किया।
विज्ञापन
आशुतोष ने कहा कि, वो हैरान हैं कि पाकिस्तान का प्रॉपगैंडा उजागर करने के बजाय आखिर रविशंकर प्रसाद क्यों केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। यह दिखाता है कि बीजेपी के पास आइडिया का अकाल पड़ गया है। आगे वो बोले कि, पाकिस्तान अपने प्रॉपगैंडा द्वारा भारत माता और भारतीय आर्मी को अपमानित कर रहा है लेकिन बीजेपी केजरीवाल से हिसाब बराबर करने में लगी है।
I am amazed that Ravi Shankar Prasad instead of unmasking Pak Propaganda is questioning AK. Shows BJP's bankruptcy of ideas.
— ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016
Pak is insulting Bharat mata and indian army through its propaganda but BJP is settling score with AK.
— ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016
केजरीवाल बने पाकिस्तानी मीडिया के हीरो
kejriwal
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश जारी करने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने उन्हें हीरो के तौर पर पेश किया है। बता दें कि पाकिस्तान शुरु से ही ऐसा दावा करता आ रहा है कि भारत ने किसी तरह का कोई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान की जमीन पर नहीं किया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति को सलाम किया है। केजरीवाल ने 2 मिनट 47 सेकेंड का एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री से पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख खराब करने के किए जा रहे भ्रामक प्रचार को बेनकाब करने की मांग की। वीडियो में जनता से यह अपील भी की है कि पाकिस्तान के इस भ्रामक प्रचार पर यकीन न करें।
उन्होंने कहा, सीमा पर हमारे 19 जवानों को शहीद कर दिया गया। हमारी सेना ने बहादुरी के साथ पीओके में घुसकर आतंकवादी कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक करके बदला लिया। अब पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान गंदी राजनीति करने पर उतारू है। वह अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर जाकर ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ।
पढ़ें क्या कहा था संदेश में
kejriwal salutes modi
केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा है कि, दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने बयान दिया है कि इस तरह की कोई हरकत बॉर्डर पर नहीं देखी गई। पाकिस्तान बॉर्डर पर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को ले जाकर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारत जहां सर्जिकल स्ट्राइक का दावा कर रहा है, वहां कुछ नहीं हुआ, जिंदगी सामान्य है। उस रिपोर्ट को देखकर मेरा खून खौल गया। बीबीसी, न्यूयार्क टाइम्स की भी खबरें छप रही थीं कि क्या वास्तव में ऐसी कार्रवाई हुई है?
केजरीवाल ने सवाल भरे लहजे में कहा है, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख खराब करने में लगा है। मेरी प्रधानमंत्री से अपील है कि जैसे सेना समेत सबने मिलकर जमीन पर पाकिस्तान को मजा चखाया है उसी तरह पाकिस्तान के भ्रामक प्रचार को भी बेनकाब करें। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
उल्लेखनीय है कि वीडियो संदेश में सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान और यूनाइटेड नेशंस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर बेनकाब करने की बात के दूसरे राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। केजरीवाल के वीडियो संदेश को इससे जोड़कर देखा रहा है कि वे अपरोक्ष रूप से कार्रवाई के सबूत प्रधानमंत्री से मांग रहे हैं।
भले 100 मुद्दों पर मतभेद हों, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम को सलाम
केजरीवाल
मेरे या हमारे प्रधानमंत्री से 100 मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने जो इच्छाशक्ति दिखाई सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में, उसे मैं सलाम करता हूं। जब से यह हुआ है पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया। पाकिस्तान गंदी राजनीति करने पर उतारू है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रामक प्रचार से भारत की साख खराब कर रहा है, प्रधानमंत्री इस मामले में भी पाकिस्तान को बेनकाब करें।- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री।