फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने केस किया बंद, कुमार ने कहा 'वाह! तालियाँ!

Wed, 01 Jul 2015 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने आज हाईकोर्ट को बताया कि आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ पार्टी की महिला कार्यकर्ता की ओर दर्ज कराए गए केस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता कुमार विश्वास ने मीडिया और महिला आयोग पर निशाना साधा है। कुमार ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा है कि "कुमार विश्वास के ख़िलाफ़ उनके पास कोई भी तथ्य नहीं हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके, और इसलिए कुमार विश्वास के खिलाफ समन वापस लिए जाता है"

कुमार ने आगे लिखा कि वाह! तालियाँ!! किसी की इज़्ज़त का तमाशा बनाने के बाद, उसे और उसके परिवार को इतनी मानसिक प्रताड़ना देने के बाद आपको पता चला कि केस मुद्दाहीन है?
विज्ञापन


समन की चिंता पहले भी नहीं थी, लेकिन किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर के चुपचाप निकल जाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने मीडिया और आयोग पर कसा तंज

गौरतलब है कि आप महिला कार्यकर्ता द्वारा शिकायत में कहा गया था कि कथित अवैध संबधों का आप नेता द्वारा खंडन नहीं करने पर उसकी परिवारिक जिंदगी खतरे में है। इस मामले में महिला आयोग और दिल्ली सरकार के बीच बड़ा विवाद हुआ था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला के वकील ने कोर्ट में बताया कि आयोग के समक्ष मामले में कोई भी कार्रवाई लंबित नहीं है।

महिला आयोग के वकील के मुताबिक कुमार विश्वास के खिलाफ जांच 23 जून को बंद कर दी गई थी। इसलिए कोर्ट में मौजूदा याचिका का कोई औचित्य नहीं रहा जाता है।

हालांकि अदालत ने शिकायकर्ता को नोटिस भेजा है। हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें