मुख्य मार्ग होने की वजह से वहां लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस बल ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। नाकाम होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बावजूद महिलाएं कभी गली तो कभी सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगीं जो देर रात तक जारी था।
यमुनापार में शास्त्री पार्क, कर्दमपुरी, श्रीराम कॉलोनी, सुंदर नगरी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, और जाफराबाद में डेढ़ माह से सीएए के विरोध में धरना चल रहा है। इन धरना स्थलों पर बैठी महिलाएं रविवार को जंतर मंतर तक मार्च निकालने वाली थीं। दिसंबर माह में जाफराबाद और सीलमपुर में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
जफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद
वहीं, सुरक्षा के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। यहां प्रवेश और निकास को बंद किया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।
वहीं, भीम आर्मी ने भी आज आरक्षण, नागरिकता और संविधान की रक्षा के लिए भारत बंद बुलाया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर रावण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी पूरे बहुजन समाज से अपील है कि नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाना हमारा मौलिक अधिकार है, इसलिए शांतिपूर्ण ढंग से भारत बंद करवाएं। किसी भी अप्रिय घटना से बचें। भाजपा के लोग आपको उकसाने की कोशिश करेंगे किसी भी प्रकार के उकसावे में न आएं।