फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वीं मंजिल से कूद कर महिला अधिकारी ने दी जान

Sat, 09 Feb 2019 05:33 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) के पद पर कार्यरत महिला ने शुक्रवार दोपहर इंदिरापुरम स्थित एटीएस सोसायटी की 17वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला एक साल से बीमारी से परेशान थी, जिसकी वजह से डिप्रेशन में थीं। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 24 मंजिला एटीएस सोसायटी की 17 वीं मंजिल पर कविता (47) अपने पति अरविंद भुटानी के साथ रह रही थी। पति दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मदर डेयरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कविता बेटा पटियाला में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार सुबह अरविंद भुटानी अपनी जॉब पर चले गए थे। घर पर कविता अकेली थी।

दोपहर करीब दो बजे कविता ने अपने फ्लैट के कॉरीडोर से कॉमन एरिए से कूद कर जान दे दी। आवाज सुनकर तीसरी मंजिल पर काम कर रही घरेलू सहायिका बाहर आई तो उसने कविता को रक्तरंजित देखा। घरेलू सहायिका ने सुरक्षा गार्डों, सोसायटी के पदाधिकारियों और पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव तीन मंजिला पर बनी लॉबी पर मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ बीमारियों से तंग थी, मैक्स में उनका इलाज चल रहा था। परिजन मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

लोगों को नहीं पता चला कि कौन से फ्लोर से गिरी कविता
महिला के गिरने की खबर लोगों को हुई तो लोग इकठ्ठा हो गए। कुछ देर तक तो लोगों को पता ही नहीं चला कि महिला कौन से फ्लोर पर रहती है और कहां से कूदी है। सुरक्षा में गेट पर तैनात गार्ड पहुंचे तो उन्होंने महिला को पहचान लिया और इसकी सूचना पुलिस व उनके परिजनों को दी।

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक डॉ. संदीप ने बताया कि बीमारी की वजह से कुछ लोग डिप्रेशन में आ जाते हैं। परिवार को उनका सहयोग बेहद जरूरी है। उनसे लगातार बातचीत करते रहने चाहिए। कई बार अकेलापन जान पर बन आती है। बीमारी की वजह से कोई डिप्रेशन में जाए तो उसको मनोचिकित्सक के पास लेकर आना चाहिए।  

पुराने मामले 
27 जनवरी 2019 वैशाली सेक्टर चार में एक सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या।
20 अक्तूबर 2018 को राजनगर एक्सटेंशन में 15वीं मंजिल से लड़के और लड़की ने कूदकर की आत्महत्या।
22 अक्तूबर 2018 को वसुंधरा सेक्टर छह स्थित रिचमंड पार्क सोसायटी में युवती संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से नीचे गिरी।
13 अप्रैल 2018 को इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-2 की एंजेल जुपिटर सोसायटी की 13 वीं मंजिल से युवती की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें