राधा ने जिला अस्पताल में 9 बजकर 45 मिनट में पहली बच्ची को जन्म दिया। दूसरी बच्ची का जन्म 10 बजकर पांच मिनट पर हुआ। तीसरी बच्ची को 10 बजकर 10 मिनट व चौथे लड़के को 10 बजकर 12 मिनट में जन्म दिया। पहली बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम, दूसरी का वजन 1.75 किलोग्राम, तीसरे बच्चे का वजन 1.75 किलोग्राम और चौथे बच्चे का जन्म 1.4 वजन है।
चार बच्चे होने पर दंपती खुश
राधा ने बताया कि पहले सेक्टर - 35 स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहां पर डॉक्टर ने बताया था कि दो बच्चे हैं। हालांकि हम लोग 4 बच्चों के होने से भी बहुत खुश हैं।
महिला के पति करण चौहान ने बताया कि इससे पहले भी उनकी एक बच्ची है। वो पांच साल की है। अब चार बच्चों के जन्म से वे बहुत खुश हैं। करण माली का काम करते हैं। इस वजह से पैसों की कमी खुशियों के आड़े आ रही है।