फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर से घर लौट रही युवती का कार सवार युवकों ने किया पीछा, की छेड़छाड़

Thu, 10 Aug 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार देर रात दफ्तर से घर लौट रही एक युवती से कार सवार दो युवकों के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों ने उसे कई बार रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह उद्योग विहार में एक कंपनी के नौकरी करती है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे वह दफ्तर से घर लौट रही थी।

देर होने के चलते उसे कोई वाहन नहीं मिला था, इसलिए वह पैदल ही घर जा रही थी। सेक्टर 18 पहुंची तो एक एसयूवी गाड़ी में सवार दो लोग आए, जिन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

युवती ने मचाया शोर तो भागे मनचले

- फोटो : डेमो फोटो
उसने उन्हें नजरंदाज किया और चलने लगी, लेकिन उन्होंने उसका पीछा न छोड़ा। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने एक बार फिर वही हरकत की। उसने आरोपियों को इसके लिए मना किया।

आरोप है कि तीसरी बार फिर उन्होंने उसे जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया। इस पर युवती की उनसे बहस हो गई। इसके साथ ही आरोपियों ने युवती से गाली गलौज भी की। इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग गए।

इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती का आरोप है कि पुलिसवाले उसे सीमा विवाद में उलझाकर एक थाने से दूसरे थाने भेजने का प्रयास करने लगे। इस पर उसने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी।
विज्ञापन

युवती को कार में सवार होने को कहा

पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दुलीचंद ने बताया की युवती ने आरोपियों के एसयूवी गाड़ी में सवार होने की बात कही है।

इसका नंबर भी युवती ने पुलिस को बताया है। हालांकि युवती को गाड़ी के नंबर में थोड़ा भ्रम है। बताए गए नंबर से गाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें