मांगों को लेकर 33 दिनों से हड़ताल पर बैठे दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मी भाई दूज के अवसर पर उपमुख्यमंत्री से मिले।
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मनीष सिसोदिया को टीका लगाया लेकिन मांग पूरी होने का आश्वासन नहीं मिलने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं, कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो हम भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं, मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
सिविल लाइन स्थित विकास भवन के बाहर पिछले 33 दिनों से धरने पर बैठीं दिल्ली एनएचएम अध्यक्ष भावना के मुताबिक, भाई दूज पर उपमुख्यमंत्री को टीका लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।