फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमेन फॉर वॉक में महिलाएं दिखाएंगी दम, राज्यपाल दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 18 Feb 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। वुमेन फॉर वॉक के माध्यम से देश भर की महिलाओं को सशक्त होने का संदेश दिया जाएगा। रविवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


वॉक को हरी झंडी हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी दिखाएंगे। इसका नेतृत्व शहर की दो शीर्ष महिलाएं पद्मश्री-द्रोणाचार्य अवार्डी सुनील डबास और अर्जुन अवार्डी ममता खरब करेंगी।

यह आयोजन विद्या जन सेवा समिति की ओर से किया जाएगा। वॉक में गुड़गांव सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों से भी महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।

वुमेन फॉर वॉक कार्यक्रम के दौरान स्वामी धर्मदेव आमंत्रित किए गए हैं। विद्या जनसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रविन्द्र पंवार ने बताया कि वॉक पांच किलोमीटर की रखी गई है।
विज्ञापन


वॉक का उद्देश्य देश में छिपी महिला प्रतिभाओं को उभारना है। जो दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर सकें। आयोजकों का कहना है कि यह वॉक महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


आज बेटियों को सशक्त करने की जरूरत है। इस प्रकार की वॉक गुड़गांव से शुरू होकर अन्य राज्यों की राजधानियों में भी आयोजित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें