फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री ने ई-मेल कर दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 22 Jan 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला यात्री ने जीआरपी को ई-मेल कर अपना सामान चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। घटना बल्लभगढ़ स्टेशन पर सात नवंबर की है। जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर कॉपी मेल से शिकायतकर्ता को भेज दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली दिलशाद गार्डेन निवासी अमिता गौड़ एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। वह जबलपुर एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार होकर जबलपुर से दिल्ली आ रही थीं। उन्होंने अपने पर्स को सिर के नीचे रखा हुआ था।

7 नवंबर की तड़के चार बजे ट्रेन बल्लभगढ़ पहुंची तो उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। इसी बीच एक झपटमार खिड़की में हाथ देकर उनका पर्स चुरा ले गया। उक्त ट्रेन का यहां पर ठहराव नहीं है।
विज्ञापन


घटना के बाद से वह बीमार होने के कारण जीआरपी से शिकायत दर्ज नहीं करा पाई थीं। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद अमिता ने शुक्रवार को मेल कर घटना की शिकायत की। शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ चौकी इंचार्ज सोहनपाल सिंह ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और कागजात रखे हुए थे। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें