फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला कर्मचारियों ने मनाया हर घर तिरंगा और तीज उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एनडीएमसी महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन ने बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में हर घर तिरंगा और तीज उत्सव का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में राष्ट्रप्रेम के साथ भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान महिला कर्मचारियों और अतिथियों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय मिशन की निदेशक रश्मि सिंह, आईएएस थी। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, सदस्य अनिल वाल्मीकि और डीपी सिंह और एनडीएमसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव ढाका सहित कई लोग मौजूद थे। अनिल वाल्मीकि और राजीव ढाका ने तीज के अवसर पर महिला कर्मचारियों को बड़े भाई के स्नेह और सम्मान के रूप में उपहार भेंट किए। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। यूनियन की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें