नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व सफदरजंग अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीतिका खन्ना ने छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने रैगिंग के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रैगिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है और यह एक गंभीर अपराध है। कॉलेज में रैगिंग के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीनियर छात्रों से आग्रह किया कि वे जूनियर छात्रों मार्गदर्शन करने व दोस्ताना व्यवहार रखें। उन्होंने बताया कि अगर कोई छात्र रैगिंग का शिकार होता है या किसी की रैगिंग होते देखता है तो तुरंत कॉलेज प्रशासन या एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत करे। राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5522 पर 24 घंटे शिकायत की जा सकती है। यह संदेश नए सत्र की शुरुआत और एंटी-रैगिंग दिवस को लेकर जारी किया गया है। ब्यूरो