फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के पैदा होते ही रोने लगी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों के पैदा होने पर आज भी कई परिवारों में खुशी का माहौल नहीं होता। मंगलवार को इसका एक उदाहरण फरीदाबाद के बीके अस्पताल में देखने को मिला।
विज्ञापन


बेटी पैदा होने की खबर जैसे ही महिला को हुई वह जोर-जोर से रोने लगी। देखते ही देखते हॉस्पिटल में लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई।

मामला गंभीर होता देख डॉक्टरों ने पीएमओ और काउंसलर को इस बात की जानकारी दी। करीब चार घंटे तक महिला की काउंसलिंग की गई। जिसके बाद वह शांत हुई।
विज्ञापन

रोते-रोते बेहोश हो गई महिला

दरअसल, फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली पूनम को प्रसव के लिए सोमवार रात बीके अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे उसने एक बेटी को जन्म दिया।

बेटी के जन्म की जानकारी मिलने के बाद उसने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। इस दौरान पूनम की तबीयत भी बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

होश में आने पर पूनम ने बताया कि यह उसकी तीसरी बेटी है। इससे पहले उसे दो और बेटियां है। उसे बेटियों के भविष्य की चिंता है। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने कहा कि महिला के परिजनों को भी इस बारे में समझाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें