आप विधायक अलका लांबा की शिकायत के आधार पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भाजपा विधायक ओपी शर्मा को समन भेजा है। अलका ने शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
शर्मा को बृहस्पतिवार (20 अगस्त) दोपहर 3 बजे आयोग की जांच टीम के सामने पेश होना होगा। इस पेशी के दौरान डीसीपी नॉर्थ और कश्मीरी गेट थाने के एसएचओ को भी दोबारा पेश होना होगा।
बीजेपी विधायक ओपी शर्मा की विधायक अलका लांबा पर टिप्पणियां करने के मामले में मुश्किल बढ़ने जा रही है। पेशी के दौरान अलका के साथ हुई घटना और शर्मा के बयान का वीडियो दिखाया जाएगा, जिसमें वे अलका के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।