दिल्ली महिला आयोग के अनुबंध कर्मियों को तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मियों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताने के लिए काले रिबन बांधकर काम किया। कर्मियों का कहना है कि वेतन न मिलने से वे परेशान हैं। हालांकि जब तक कर सकते हैं, काम करते रहेंगे।
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक अनुबंध कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि दरअसल जब से आयोग में एलजी ने नई मेंबर सेक्रेट्री को नियुक्त किया है तब से कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
इन 80 कर्मियों में तेजाब पीड़िता समेत अन्य शामिल हैं। दिवाली के दौरान भी उन्हें वेतन नहीं मिला था। वेतन मिलने में देरी के चलते अब कर्मियों ने विरोध स्वरूप काला रिबन बांधकर काम करना शुरू कर दिया है।